SEV TAMATAR KI SABZI || SEV TAMETA NU SHAK || HOW TO MAKE SABZI FROM NAMKEEN SEV


SEV TAMATAR KI SABZI-સેવ ટામેટા નું શાક

सेव बेसन में से बना हुआ एक नमकीन हैं, वैसे तो इसका इस्तेमाल एक स्नैक्स की तरह किया जाता है, पर इससे सब्जी भी बनाई जाती है।
sev-tamatar-ki-sabzi-recipe
SEV TAMATAR IS A QUICK, EASY, SPICY & TANGY TOMATO CURRY TOPPED WITH RATLAMI SEV. THIS IS A GOOD OPTION WHEN YOU DO NOT HAVE ANY VEGETABLE AT HOME.

 हम सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले राई, जीरा और करी पत्ते का तड़का लगाकर सूखे मसलों की पेस्ट और टमाटर की पेस्ट से ग्रेवी तैयार करेंगे और अंत में सेव डालकर, हरा धनिया से garnish करेंगे।
सेव टमाटर की सब्ज़ी आसान और झटपट बनने वाली सब्ज़ियों में से एक है। जब हमारे घर में कोई सब्ज़ी available न हो या फिर हमारे पास टाइम बहुत कम हो तब यह बढ़िया option है।
● CUISINE :- INDIAN-RAJASTHANI, GUJARATI

● COURSE :- MAIN COURSE, CURRY
● KEYWORD :- SEV TAMATR KI SABZI
● DIET :- VEGETARIAN
● PREPRATION TIME :- 10 MINUTES
● COOK TIME :- 15-20 MINUTES
● TOTAL TIME :- ABOUT 25-30 MINUTES
● SERVINGS :- 4 MEMBERS
● TASTE :- SPICY 

EQUIPMENTS USED :-

● MIXER GRINDER
● HARD ANODIZED PAN/NON STICK PAN/KADAI
● LADLE/BIG SPOON
● KNIFE

NECESSARY INGREDIENTS FOR SEV TAMATAR  KI SABZI :-

आवश्यक सामग्री :- 

 1. नमकीन सेव – 1 कटोरी (रतलामी सेव)
 2. टमाटर – 3-4 मीडियम साइज
 3. हरी मिर्च – 3-4 
 4. हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
 5. हरा लहसुन – 3-4 कलियां हरे पत्तों के साथ
 6. करी पत्ते – 4-5 पत्ते
 7. अदरक – 1 इंच का छोटा टुकड़ा
 8. काली सरसों के दाने (राई) – 1/2 टीस्पून
 9. जीरा – 1 टीस्पून
10. हींग – 1/4 टीस्पून
11. लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
12. हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
13. धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
14. गरम मसाला पाउडर/सब्ज़ी मसाला पाउडर – 1/4 टीस्पून (optional)
15. सेका हुआ जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
16. काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
17. कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
18. नमक – 1 टीस्पून (as per taste)
19. तेल – 2 टेबलस्पून
20. पानी – 3 कप

INSTRUCTIONS FOR SABZI OF SEV TAMATAR :- 

# STEP – 1

PREPARATION

1) टमाटर को धोकर, बड़े बड़े टुकडों में काट लें, हरी मिर्च और अदरक को भी काट कर रखें।
2) हरे लहसुन को छीलकर पत्तों के साथ अच्छे से धो लें, और बारीक काट लें।
3) सेव को एक कटोरी में निकालकर रखें।
4) बाकी की सारी आवश्यक सामग्री भी निकालकर रखें, ताकि सब्ज़ी बनाने में आसानी रहें। 

# STEP – 2

टमाटर की पेस्ट बनाऐं :- 

1) अब एक मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और बारीक कटा हुआ लहसुन ड़ाले। 
2) बारीक कटे हुए हरे लहसुन के पत्ते ड़ाले, और पीसकर माहीन पेस्ट बना लीजिए। 

# STEP -3

मसाला पेस्ट बनाऐं :- 

1) एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर लें।
2) अब इसमें 2 tbsp पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार करें, इसे फिलहाल साइड में रख दीजिऐ।(इसका इस्तेमाल सब्ज़ी बनाने में होगा।)

# STEP – 4

 सब्ज़ी बनाऐं :- 

1) सेव टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में 2tbsp तेल लें और इसे मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रखें।
2) जब तेल मध्यम गरम हो जाऐ, राई और जीरा ड़ाले।
3) जीरा के हल्के ब्राउन होने पर हींग और करी पत्ते ड़ाले और इन्हें हल्का सा भून लीजिए। 
4) सूखे मसालों में से तैयार की हुई पेस्ट डाले।
5) अब इन्हें 20-30 सेकंड तक भुने। 
6) 30 सेकंड के बाद पिसकर तैयार की हुई टमाटर पेस्ट डाल दे।
7) ईस सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। 
8) अब मिश्रण को सतत चलाते हुए तब तक भुने कि जब तक मिश्रण के ऊपर तेल न तैरने लगे। (इस स्टेप में लगभग 3-4 मिनट का समय लगता हैं।)
9) कसूरी मैथी और नमक ड़ालकर मिक्स कर दीजिए। 
10) अब 3cup पानी डालें और अच्छे से मिक्स कर दे।(आपको सब्ज़ी का रसा पतला या गाढ़ा चाहिए, उस हिसाब से पानी की मात्रा को थोड़ा कम ज्यादा कर सकते है।)
11) सब्ज़ी में 3-4 उबाल आने तक पकाऐं। ( इस स्टेप पर लगभग 3-4 मिनट तक सब्ज़ी को पकाऐं।)
12) जीरा पाउडर और काली मिर्च ड़ाले।
13) गरम मसाला पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिऐ।
14) अब ढक्कन लगाकर सब्ज़ी को 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाऐं।
15) 2 मिनट के बाद सेव डाल दें,  फिर ईसे हल्का सा मिक्स कर दीजिए और तुरंत गैस की आंच बंद कर दीजिए।  
16) हमारी सेव टमाटर की सब्ज़ी बनकर तैयार है।

HOW TO MAKE SEV TAMATAR SABZI – STEP BY STEP WITH PICTURES :- 

सेव टमाटर की सब्ज़ी बनाने की विधि – विस्तृत फ़ोटो के साथ :- 

# STEP – 1

PREPARATION 

1) टमाटर को धोकर, बड़े बड़े टुकडों में काट लें, हरी मिर्च और अदरक को भी काट कर रखें।
2) हरे लहसुन को छीलकर पत्तों के साथ अच्छे से धो लें, और बारीक काट लें।
3) सेव को एक कटोरी में निकालकर रखें।

sev-tomato-sabzi-step-1(3)
TAKE OUT THE NAMKEEN SEV IN A BOWL
4) बाकी की सारी आवश्यक सामग्री भी निकालकर रखें, ताकि सब्ज़ी बनाने में आसानी रहें। 

sev-tomato-sabzi-step-1(4)
DRY SPICES

# STEP – 2

टमाटर की पेस्ट बनाऐं :- 

1) अब एक मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर, 1-2 हरी मिर्च, अदरक ड़ाले। 
sev-tamatar-ki-sabzi-step-2(1)
ADD CHOPPED TOMATOES, GREEN CHILLIES & GINGER IN A MIXER JAR

2)  बारीक कटा हुआ लहसुन ड़ाले। 

sev-tamatar-ki-sabzi-step-2(2)
ADD FINELY CHOPPED FRESH GARLIC


3) बारीक कटे हुए हरे लहसुन के पत्ते ड़ाले, और पीसकर माहीन पेस्ट बना लीजिए। 
sev-tamatar-ki-sabzi-step-2(3)
ADD FINELY CHOPPED GREEN GARLIC LEAVES


# STEP -3

मसाला पेस्ट बनाऐं :- 

1) एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर लें।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-3(1)
TAKE DRY SPICES IN A BOWL
2) अब इसमें 2 tbsp पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार करें, इसे फिलहाल साइड में रख दीजिऐ।(इसका इस्तेमाल सब्ज़ी बनाने में होगा।)

sev-tamatar-ki-sabzi-step-3(2)
PREPARE A THICK PASTE

# STEP – 4

सब्ज़ी बनाऐं :- 

1) सेव टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में 2tbsp तेल लें और इसे मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रखें।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(1)
HEAT THE OIL IN A KADAI
2) जब तेल मध्यम गरम हो जाऐ, राई डालें।
3) जैसे ही राई तड़कने लगे जीरा ड़ाले।(इस step पर गैस की आंच धीमी कर दे।)

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(3)
ADD CUMIN SEEDS
4) जीरा के हल्के ब्राउन होने पर हींग, 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ते ड़ाले और इन्हें हल्का सा भून लीजिए। 

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(4)
ADD ASAFOETIDA, FINELY CHOPPED GREEN CHILLIES & CURRY LEAVES
5) सूखे मसालों में से तैयार की हुई पेस्ट डाले।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(5)
ADD THE PASTE PREPARED FROM THE DRIED SPICES
6) तुरंत इन्हें मिक्स करें।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(6)
MIX IT IMMEDIATELY
7) सतत चलाते हुए 20-30 सेकंड तक भुने।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(7)
STIRRING CONTINUOUSLY FOR 20-30 SECONDS

8) 30 सेकंड के बाद पिसकर तैयार की हुई टमाटर पेस्ट डालकर ईस सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। 

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(8)
ADD PREPARED TOMATO PASTE

9) अब मध्यम आंच पर मिश्रण को सतत चलाते हुए  तब तक भुने कि जब तक मिश्रण के ऊपर तेल न तैरने लगे। (इस स्टेप में लगभग 3-4 मिनट का समय लगता हैं।) 

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(9,1)
CONTINUOUSLY STIRRING THE MIXTURE ON A MIDIUM FLAME FOR 3-4 MINUTES
sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(9,2)
COOK IT TILL THE OIL STARTS FLOATING ON THE MIXTURE
10) कसूरी मैथी और नमक ड़ालकर मिक्स कर दीजिए। 

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(10,1)
ADD DRY FENUGREEK(KASURI METHI)
sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(10,2)
ADD SALT
11) अब 3cup पानी डालें और अच्छे से मिक्स कर दे।(आपको सब्ज़ी का रसा पतला या गाढ़ा चाहिए, उस हिसाब से पानी की मात्रा को थोड़ा कम ज्यादा कर सकते है।)

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(11)
ADD 3 CUP OF WATER
12) सब्ज़ी में 3-4 उबाल आने तक पकाऐं। ( इस स्टेप पर लगभग 3-4 मिनट तक सब्ज़ी को पकाऐं।)

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(12)
COOK IT ABOUT 3-4 MINUTES
13) जीरा पाउडर और काली मिर्च ड़ाले।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(13)
ADD ROASTED CUMIN POWDER
14) गरम मसाला पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिऐ।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(14)
ADD GARAM MASALA POWDER & GREEN CORIANDER
15) अब ढक्कन लगाकर सब्ज़ी को 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाऐं।
16) 2 मिनट के बाद सेव डाल दें, तुरंत गैस की आंच बंद कर दीजिए और ईसे हल्का सा मिक्स कर दीजिए।

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(16,1)
ADD THE RATLAMI SEV, IMMEDIATELY TURN OFF THE FLAME
sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(16,2)
MIX IT LIGHTLY
 17) हमारी सेव टमाटर की सब्ज़ी बनकर तैयार है। 

sev-tamatar-ki-sabzi-step-4(17)
FINALLY, OUR SEV TOMATO SABZI IS READY.
★ गरमा गरम सब्जी को आप अपनी पसंद की किसी भी रोटी, नान या पाँव के साथ परोसें।

sev-tamatar-ki-sabzi
SERVE IT WITH PLAIN ROTI

सुझाव :- 

● इस रेसिपी में मैने रतलामी सेव का उपयोग किया है, आप अपने हिसाब से कोई भी सेव या फिर घर पर बनी हुई सेव भी ले सकते हैं।
● अगर आप के पास हरा लहसुन उपलब्ध न हो तो आप सूखे लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।(6-7 लहसुन कलियाँ डालें।)
● सेव टमाटर की सब्ज़ी बनाने में खास ध्यान में रखने वाली बात यह है कि, सब्ज़ी में सेव डालने के बाद तुरंत खाना परोसे, जिससे सब्ज़ी का स्वाद और texture अच्छा रहेगा, अन्यथा सेव एकदम नरम हो जाऐंगी।
● आप टाइम का management करने के लिए ग्रेवी को पहले ही तैयार करके रखें, जब खाना परोसना हो उस time ग्रेवी को पहले गर्म करें फिर सेव ड़ाले।(follow the step-4(14,15 & 16))

Blog at WordPress.com.