MURMURE, TIL & NARIYAL CHIKKI/SESAME, PUFFED RICE AND GRATED DRY COCONUT HOME MADE JAGGERY CHIKKI/WINTER SPECIAL RECIPE


 MURMURE, TIL & NARIYAL CHIKKI / SESAME, PUFFED RICE AND GRATED DRY COCONUT HOME MADE JAGGERY CHIKKI / WINTER SPECIAL RECIPE

शरदी के मौसम में भारतीय घरों में चिक्की एक लोकप्रिय मिठाई है।  

तिल और मुरमुरे की चिक्की एक पौष्टिक और स्वादिष्ट एनर्जी बार हैै।स्वादिष्ट होने के साथ यह विटामिन-A और आयरन जैसे पोषक तत्व से भरपूर है। इसे खाने के साथ या खाने के बाद dessert की तरह खाया जा सकता है। 

पारम्परिक तरीके से हम Indian शर्दियों के मौसम के त्योहारों जैसे कि दिवाली और मकरसंक्रांति पर तिल, मूंगफली, चना, मुरमुरे की चिक्की घर पर बनाते हैं, इन्हें गुड़ या चीनी या फिर गुड़-चीनी दोनों मिलाकर बनी हुई चाशनी में डालकर बनाया जाता है। और इसे हम सब बड़े चाव से खाते हैं, इसे घर पर बनाना बहोत ही आसान है।

 तिल के बीज अपने पोषक लाभों के लिए जाने जाते है और गुड़ मीठे का स्वस्थ विकल्प है। शरदीयों में  तिल और गुड़ से बने व्यंजन खाना बहुत फायदेमंद होता है, यह हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाते है इसलिए इन्हें इस मौसम में सेहत के लिए बहोत गुणकारी माना गया है। 

आज हम Meena Manwani Cooking Tutorial में  कुरमुरा, तिल और सूखे नारियल के छिन की mix  चिक्की बनाएंगे, इसे बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे, तिल और नारियल को भुनेगे, फिर गुड़ की चाशनी को बनाकर उसमें भुने हुई सारी चीजे डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे, बाद में इसे बेलकर square shape के टुकड़ो में काट लेंगे, अंत में, जब यह पूरी तरह सूखकर खुश्क हो जाए तब इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखेंगे।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki
TODAY WE WILL LEARN HOW TO MAKE SESAME, PUFFED RICE AND  COCONUT MIXED JAGGERY CHIKKI. WHICH IS MADE UP OF GUD, TIL, MURMURA (PUFFED RICE), GRATED DRY COCONUT & CLARIFIED BUTTER. THIS IS A TRADITIONAL INDIAN CANDY. 

● CUISINE :- INDIAN SWEET DISH

● COURSE : – SWEET, WINTER SPECIAL, DESSERT

● KEYWORD : – TIL, MURMURA & GRATED DRY COCONUT-JAGGERY CHIKKI, MIXED CHIKKI

● DIET / MEAL TYPE : – HIGH PROTEIN VEGETARIAN, PROTEIN BAR, ENERGY BAR 

● PREPARATION TIME :- 10  MINUTES

● COOK TIME :- 10 TO 13 MINUTES

● RESTING TIME :- 1/2 HOUR

● TOTAL TIME :- ABOUT 1 HOUR

● SERVING TEMPERATURE :- ROOM TEMPERATURE

● SERVINGS :- ABOUT 15 PIECES

● TASTE :- SWEET

EQUIPMENTS USED :-

● HARD ANODIZED WOK / KADAI

● SPOON (LADLE)

● SMALL BOWL

 

NECESSARY INGREDIENTS FOR CHIKKI :-

आवश्यक सामग्री :- 

1) गुड़ – 125 gram

2) मुरमुरे – 50 gram 

3) तिल – 50 gram 

4)  सूखे नारीयल का छीन (grated dry coconut)– 25 gram

5)   देशी घी – 2 tsps + for greasing

6) पानी – 1 टेबलस्पून + एक कटोरी में थोड़ा सा गुड़ की consentancy चेक करने के लिए

Instructions for murmure (puffed rice)-sesame-grated dry coconut jaggery chikki :-

# STEP – 1 

PREPARATION

1)   सबसे पहले आवश्यक सारी सामग्री निकालकर रखें, ताकि चिक्की बनाने में आसानी रहे।

2)   गुड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

3) rolling board और rolling pin (चकले-बेलन) को घी लगाकर चिकना कर लें। फ़िलहाल इन्हें side में रख दें, इसका इस्तेमाल चिक्की को बेलने के लिए होगा।

4) एक छोटी कटोरी में थोड़ा पानी भरकर kitchen stand पर फिलहाल साइड में रखें, इसका इस्तेमाल गुड़ की चाशनी को चेक करने के लिए होगा।

# STEP – 2 

MAKE THE CHIKKI

1) चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले medium flame पर  एक भारी तले वाली कड़ाई रखें।
2) इस कड़ाई में सारे murmure को धीमी आंच पर चलाते हुए सूखा ही भुनकर प्लेट में निकाल लीजिए। (*हमें मुरमुरा को कुरकुरा होने तक भुनना है, इसमें लगभग 2 से 3 मिनट का समय लगेगा।)
3) अब इसी कड़ाई में तिल और नारियल के छीन को भी सतत चलाते हुए भुने और इन्हें भी एक प्लैट में निकालकर रखें। (*इन्हें धीमी आंच पर 2 मिनट ही भुने, अन्यथा यह जल जाएंगे।)
4) अब इसी कड़ाई में 2 tsps ghee ड़ाले।
5) जैसे ही घी पिघलने लगे कूटा हुआ गुड़ और 1 tbsp पानी ड़ाले।
6) अब इस गुड़ को सतत चलाते हुए तब तक पकाएं कि जब तक गुड़ पूरी तरह पिगल न जाए।(इस step पर लगभग 4-5 मिनट का समय लगता है।)
7) 4 से 5 मिनट के बाद आप देखेंगे कि गुड़ में झाग बन रही है, जैसे ही गुड़ में झाग बनना शुरू हो गैस की आंच धीमी कर दीजिऐ।
8) जब तक गुड़ का कलर change होकर brown रंग का ना हो तब तक इसे चलाते हुए पकाए।(इस step पर लगभग 3-4 मिनिट का समय लगेगा।)
9) गुड़ पक गया है या नहीं इसकी जांच करने के लिए पानी से भरी कटोरी में गुड़ के मिश्रण की 2 से 3 बूंदे डालकर देखे, अगर यह एक shape में आ जाता है यानी हमारा गुड़ का मिश्रण चिक्की के लिए तैयार है।( अगर यह पानी में फैलकर पिघल जाता है तो इसे कुछ समय के लिए ओर भी पकाए।)
10) गैस की आंच बंद कर दीजिए और इस पके हुए गुड़ में भुने हुए मुरमुरे, तिल और सूखे नारियल का छीन डालकर अच्छी तरह मिलाएं, इसे तब तक चलाए की जब तक सारी चीजों में गुड़ के मिश्रण (गुड़ की चाशनी) से अच्छी तरह मिल न जाए।(इस step को हमे बहोत जल्दी से करना है, ताकि मिश्रण ठंडा न हो जाए।)
11) तुरंत मिश्रण को ghee से grease किये हुए चकले के ऊपर निकाल लें। (इस step को हमें बहोत ही जल्दी जल्दी करना है, वरना यह मिश्रण सख्त हो जाएगा, इसे सेट करने में दिक्कत होगी।)
12) अब तुरंत जल्दी से बेलन से लगभग 1/2″ मोटाई में और  8″ व्यास के गोल आकार में  बेले।(* बेलते समय ध्यान रखें कि इसकी मोटाई हर तरफ से एकसमान होनी चाहिए।) 
13) चिक्की को एक मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें, ताकि यह हल्का सा सेट हो जाए।
14) एक मिनट के बाद जब यह अभी भी हल्का सा गर्म हो तब इसे पिज़ा कटर या तेज धार वाले चाकू की मदद से छोटे छोटे चौकोर आकार के कट के निशान लगा दीजिऐ।(13mm×13mm) 1/2″×1/2″
15) 25 से 30 मिनट के बाद जब चिक्की पूरी तरह ठंडी हो जाए तब कट के निशान किये हुए टुकड़ो को हाथ से अलग अलग कर दीजिए और इन्हें किसी air tight container में भरकर रखें।(*इस स्टेप पर इस बात का खास ध्यान रखें कि हमारी चिक्की पूरी तरह ठंडी होकर शुष्क (सूख) हो जाए, फिर ही हम इसे container में भरेंगे, वरना चिक्की के टुकड़े एक दूसरे को चिपक सकते हैं।)

HOW TO MAKE TIL-KOPRA-MURMURE MIX CHIKKI – STEP BY STEP WITH PICTURES (गुड़- सूखा नारियल, मुरमुरा और तिल की मिक्स चिक्की बनाने की विधि – विस्तृत फ़ोटो के साथ) :-

# STEP – 1 

PREPARATION 

1)   सबसे पहले आवश्यक सारी सामग्री निकालकर रखें, ताकि चिक्की बनाने में आसानी रहे।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-1(1)
Ingredients

2)   गुड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-1(2)

3) rolling board और rolling pin (चकले-बेलन) को घी लगाकर चिकना कर लें। फ़िलहाल इन्हें side में रख दें, इसका इस्तेमाल चिक्की को बेलने के लिए होगा।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-1(3)

4) एक छोटी कटोरी में थोड़ा पानी भरकर kitchen stand पर फिलहाल साइड में रखें, इसका इस्तेमाल गुड़ की चाशनी को चेक करने के लिए होगा।

# STEP – 2 

MAKE THE CHIKKI

1) चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले medium flame पर  एक भारी तले वाली कड़ाई रखें, इस कड़ाई में सारे murmure को धीमी आंच पर चलाते हुए सूखा ही भुने।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(1)

2) हमें मुरमुरा को कुरकुरा होने तक भुनना है, इसमें लगभग 2 से 3 मिनट का समय लगेगा, अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(2)

3) अब इसी कड़ाई में तिल और नारियल के छीन डालें।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(3)

4) सतत चलाते हुए भुने और इन्हें भी एक प्लैट में निकालकर रखें। (*इन्हें धीमी आंच पर 2 मिनट ही भुने, अन्यथा यह जल जाएंगे,हमें इनकी सिर्फ नमी निकालनी है।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(4)

5) अब इसी कड़ाई में 2 tsps ghee ड़ाले।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(5)

6) जैसे ही घी पिघलने लगे कूटा हुआ गुड़ ड़ाले।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(6)

7) अब इस गुड़ को सतत चलाते हुए तब तक पकाएं कि जब तक गुड़ पूरी तरह पिगल न जाए।(इस step पर लगभग 4-5 मिनट का समय लगता है।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(7)

8) 4 से 5 मिनट के बाद आप देखेंगे कि गुड़ में झाग बन रही है, जैसे ही गुड़ में झाग बनना शुरू हो गैस की आंच धीमी कर दीजिऐ।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(8)

9) जब तक गुड़ का कलर change होकर brown रंग का ना हो तब तक इसे चलाते हुए पकाए।(इस step पर लगभग 3-4 मिनिट का समय लगेगा।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(9)

10) गुड़ पक गया है या नहीं इसकी जांच करने के लिए पानी से भरी कटोरी में गुड़ के मिश्रण की 2 से 3 बूंदे डालकर देखे, अगर यह एक shape में आ जाता है यानी हमारा गुड़ का मिश्रण चिक्की के लिए तैयार है।( अगर यह पानी में फैलकर पिघल जाता है तो इसे कुछ समय के लिए ओर भी पकाए।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(10)

11) गैस की आंच बंद कर दीजिए और इस पके हुए गुड़ में भुने हुए मुरमुरे, तिल और सूखे नारियल का छीन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(11)

12) इसे तब तक चलाए की जब तक सारी चीजों में गुड़ का मिश्रण (गुड़ की चाशनी) अच्छी तरह मिल न जाए।(इस step को हमे बहोत जल्दी से करना है, ताकि मिश्रण ठंडा न हो जाए।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(12)

13) तुरंत मिश्रण को ghee से grease किये हुए चकले के ऊपर निकाल लें। (इस step को भी हमें बहोत ही जल्दी जल्दी करना है, वरना यह मिश्रण सख्त हो जाएगा, इसे सेट करने में दिक्कत होगी।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(13)

14) अब अपने दोनों हाथो को पानी से थोड़ा गिला करके दोनों हाथों की सहायता से मिश्रण को round shape दे दीजिए। (**यह स्टेप हमें बहोत ही सावधानी से करना है, जैसे कि हाथ न जल जाए क्योंकि यह मिश्रण गरम है, अगर आप cooking में beginners है तो आप इस step को skip कर दीजिए।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(14)

15) अब तुरंत जल्दी से बेलन से लगभग 1/2″ मोटाई में और  8″ व्यास के गोल आकार में  बेले।(* बेलते समय ध्यान रखें कि इसकी मोटाई हर तरफ से एकसमान होनी चाहिए।) 

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(15)

16) चिक्की को एक मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें, ताकि यह हल्का सा सेट हो जाए।

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(16)

17) एक मिनट के बाद जब यह अभी भी हल्का सा गर्म हो तब इसे पिज़ा कटर या तेज धार वाले चाकू की मदद से छोटे छोटे चौकोर आकार के कट के निशान लगा दीजिऐ।(13mm×13mm) 1/2″×1/2″

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(17,a)
til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(17,b)

18) 25 से 30 मिनट के बाद जब चिक्की पूरी तरह ठंडी हो जाए तब कट के निशान किये हुए टुकड़ो को हाथ से अलग अलग कर दीजिए और इन्हें किसी air tight container में भरकर रखें।(*इस स्टेप पर इस बात का खास ध्यान रखें कि हमारी चिक्की पूरी तरह ठंडी होकर शुष्क (सूख) हो जाए, फिर ही हम इसे container में भरेंगे, वरना चिक्की के टुकड़े एक दूसरे को चिपक सकते हैं।)

til-murmura-nariyal-mixed-gud-chikki-step-2(18)

सुझाव :-

 ● मुरमुरे, नारियल और तिल को धीमी आंच पर ही भुने, अन्यथा यह कुरकरे भी नही होंगे और जल जाएंगे, जिसके कारण चिक्की का स्वाद बिगड़ जाएगा। 

 ● घी जरूर डालें, इससे चिक्की में चमक आती है और नरम भी बनती है। 

 ● गुड़ को धीमी आंच पर ही पकाए, अगर तेज आंच पर पकाएंगे तो गुड़ जल जाएगा और चिक्की का स्वाद कड़वा हो जाएगा।

● गुड़ की चाशनी बनाते समय खास ध्यान रखे, हमे गुड़ को ज्यादा देर तक भी नही पकाना है और कम भी नही इस पूरी रेसिपी का यह ही main roll है। अगर गुड़ ज्यादा पक गया तो चिक्की कड़क हो जाएगी और कम पकाया तो चाबुक जैसी हो जाएंगी।

● चिक्की को बेलने के 1 मिनट के बाद कि जब यह अभी भी गर्म ही हो तब इसमें कट के निशान लगा दीजिऐ, अगर ठंडा होने के बाद काटेंगे तो इसे काटना मुश्किल हो जाएगा।

● ● SESAME, PUFFED RICE AND  COCONUT MIXED JAGGERY चिक्की  बनाने का समय कड़ाई की मोटाई और आंच की तीव्रता के अनुसार थोड़ा बहुत कम ज्यादा हो सकता हैं। 

Thank you so much for visiting our recipe blog.  

# Your reviews are heartily invited.

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

Blog at WordPress.com.

%d bloggers like this: