सेवईया खीर कैसे बनाते है / HOW TO MAKE VERMICELLI WITH MILK
हमारी भारतीय संस्कृति में किसी खास मौके और त्योहारों पर खीर बनाने का रिवाज हमारे बड़े बुजुर्गों से लेकर आज तक चल रहा हैं, यानि यह सिलसिला सालों पुराना हैं। वैसे तो खीर कई तरीकों से बनाई जाती है, जैसे कि – सेवइयाँ खीर, साबूदाना खीर, चावल की खीर सबका अपना अपना स्वाद होता है।
सवैयाँ खीर खासतौर से सावन के महीने में और ईद पर बनाई जाती हैं, पर हम इसे कभी भी हमारा खाने का मन करें, तभी हम इसे बना सकते हैं। सेवइयाँ और दूध से गाढ़ी खीर बनाई जाती हैं। इसे हम आसानी से और बहुत ही कम समय बना सकते है।
आज हम meena Manwani cooking tutorial में सीखेंगे कि सेवइयाँ खीर कैसे बनाई जाती हैं, जिसके लिए हम सबसे पहले सेवइयाँ को घी में भूनकर दूध में पकाकर गाढ़ी खीर बनाएंगे, फिर इसमें sweetness देने के लिए चीनी को मिलाएंगे और इसमें खुशबू का balance रखने के लिए ईलाईची पाउडर डालेंगे, पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालेंगे, अंत में dry fruits से garnish करेंगे, जिसके कारण यह देखने में भी बहोत अच्छी लगती है।

TODAY WE WILL LEARN HOW TO MAKE VERMICELLI KHEER. WHICH IS MADE UP OF SEWAIYAN (VERMICELLI), MILK, SUGAR, CARDAMOM POWDER & SOME DRY FRUITS.
Vermicelli kheer एक प्रकार की pudding हैं, इसे हम गरम याँ ठंडा दोनों तरह से serve कर सकते हैं, इसे dinner याँ lunch के बाद एक dessert के तरीके serve किया जा सकता है।
● CUSINE – INDIAN
● COURSE – DESSERT, SWEET
● KEYWORD : – SAVAIYA KHEER, VERMICELLI KHEER
● DIET / MEAL TYPE : – VEGETARIAN
● PREPARATION TIME :- 5 MINUTES
● COOK TIME :- 8 TO 10 MINUTES
● TOTAL TIME : – ABOUT 15 MINUTES
● SERVING TEMPERATURE :- HOT ♨ or COLD {as you wish}
● SERVINGS : – 4 MEMBERS🍴
● TASTE :- SWEET & CREAMY
● RECIPE YIELD :- 1-2 DAYS (IN A FRIDGE)
EQUIPMENTS USED :-
● HARD ANODIZED WOK / KADAI
● SPOON (LADLE)
● SMALL SERVING BOWLS
NECESSARY INGREDIENTS FOR SAVAIYA KHEER (आवश्यक सामग्री)
- सेवईयाँ – 50 gram
- फ़ुल फैट दूध – 500 gram
- चीनी – 75 gram
- ईलाईची पाउडर – 1 teaspoon
- काजू – 8-10
- बादाम – 8-10
- पिस्ता – 4-5
- घी – ½ teaspoon
INSTRUCTIONS FOR SAWAIYAN KHEER (SEMAI KHEER)
# STEP – 1 PREPRATION
- सबसे पहले सारी आवश्यक सामग्री सही मात्रा में निकालकर रखें, ताकि खीर बनाने में आसानी रहें।
- एक प्लेट में सेवईया को निकालकर हाथ से हल्का सा crush कर तोड़ लीजिए।
- अब dry fruit को बारीक कतरन में काट लीजिए।
# STEP – 2 MAKE THE KHEER
- सेवइयाँ खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाई या कोई एक बर्तन लें, इसमें ½ tsp घी डालकर धीमी आंच पर रखें।
- जैसे ही घी पिगलने लगें, इसमें सेवइयाँ डालें।
- अब इन्हें सतत चलाते हुए 2-3 मिनट तक भुने। (*हमें इस स्टेप पर भी गैस की आंच धीमी ही रखनी हैं, ताकि सेवइयाँ जल न जाएं, और इसे सतत चलाते ही भूनना हैं, ताकि सारी सेवइयाँ समान रूप से सुनहरी हो पाएं।)
- सेवइयाँ के हल्के ब्राउन होने पर 500g. फूल फैट दूध डालें।
- अब इसे चलाते हुए मध्यम आंच पर एक उबाल आने तक पकाएं।
- जैसे ही खीर में ऊबाल आने लगे गैस की आंच धीमी कर दीजिए।
- आप देखेंगे कि दूध के एक ही ऊबाल में sewaiyan अच्छे से गलकर नरम हो गई है।
- अब इसमें 75g. चीनी और 1 tsp ईलाईची डालें।
- अब इन्हें अच्छी तरह mix कर लीजिए, ताकि चीनी अच्छी तरह घूल जाएं।
- अब इसे बीच बीच में चलाते हुए 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए। (*इस स्टेप पर खास ध्यान रखें कि हमें इसे 1-1 मिनट के अंतर में चलाते रहेना हैं, ताकि दूध कड़ाई के तले में चिपक न जाएं।)
- 5 मिनट के बाद कटे हुए dry fruit में से आधा डालकर मिक्स कर लीजिए। (*बाकी का आधा dry fruit हम garnish के लिए use करेंगे।)
- अब इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाए।
- 2 मिनट के बाद गैस की आंच बंद कर दीजिए।
- अंत में बाकी का बचा हुआ dry fruit डालकर garnish करें।
- हमारी सेवइयाँ की खीर बनकर तैयार हैं, इसे आप गरमा गरम सर्व करें। (*अगर आप इसे गर्मियों के दिनों में बना रहे हो तो इसे बनाकर पहले room temperature पर ठंडा होने दें, बाद में 2-3 गण्टे के लिए refrigerator में रखें और बाद में ठंडी ठंडी खीर परोसें।)
HOW TO MAKE SEWAIYAN KHEER – STEP BY STEP WITH PICTURES (सिवईयों खीर बनाने की विधि – विस्तृत फोटो के साथ)
# STEP – 1 PREPRATION
- सबसे पहले सारी आवश्यक सामग्री सही मात्रा में निकालकर रखें, ताकि खीर बनाने में आसानी रहें .

2) एक प्लेट में सेवईया को निकालकर हाथ से हल्का सा crush कर लीजिए।

3) अब dry fruit को बारीक कतरन में काट लीजिए.

# STEP – 2 MAKE THE KHEER
- सेवइयाँ खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाई या कोई एक बर्तन लें, इसमें ½ tsp घी डालकर धीमी आंच पर रखें।

2) जैसे ही घी पिगलने लगें, इसमें सेवइयाँ डालें।

3) अब इन्हें सतत चलाते हुए 2-3 मिनट तक भुने। (*हमें इस स्टेप पर भी गैस की आंच धीमी ही रखनी हैं, ताकि सेवइयाँ जल न जाएं, और इसे सतत चलाते ही भूनना हैं, ताकि सारी सेवइयाँ समान रूप से सुनहरी हो पाएं।)

4) आप देखेंगे कि 3 मिनट भुनने के बाद हमारी सेवइयाँ light golden (हल्के सुनहरे रंग) की हो गई है।

5) सेवइयाँ के हल्के ब्राउन होने पर 500g. फूल फैट दूध डालें।

6) दूध डालते ही तुरंत इसे मिक्स कर दीजिए।

7) अब इसे चलाते हुए मध्यम आंच पर एक उबाल आने तक पकाएं।

8) जैसे ही खीर में ऊबाल आने लगे गैस की आंच धीमी कर दीजिए।

9) आप देखेंगे कि दूध के एक ही ऊबाल में sewaiyan अच्छे से गलकर नरम हो गई है।

10) अब कनछी को कड़ाई के नीचे तक ले जाके खीर को चलाए, ताकि तले में खीर चिपक न जाए।

11) अब इसमें 75g. चीनी और 1 tsp ईलाईची डालें।

12) अब इन्हें अच्छी तरह mix कर लीजिए, ताकि चीनी अच्छी तरह घूल जाएं।

13) अब इसे बीच बीच में चलाते हुए 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए। (*इस स्टेप पर खास ध्यान रखें कि हमें इसे 1-1 मिनट के अंतर में चलाते रहेना हैं, ताकि दूध कड़ाई के तले में चिपक न जाएं।)

14) इस बीच 1 tsp ईलाईची डालें।

15) ईलाईची को भी अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।

16) 5 मिनट के बाद कटा हुआ dry fruit में से आधा डालकर मिक्स कर लीजिए, अब इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाए, 2 मिनट के बाद गैस की आंच बंद कर दीजिए।

17) अंत में बाकी का बचा हुआ dry fruit डालकर garnish करें।

18) हमारी सेवइयाँ की खीर बनकर तैयार हैं, इसे आप गरमा गरम सर्व करें।

**अगर आप इसे गर्मियों के दिनों में बना रहे हो तो इसे बनाकर पहले room temperature पर ठंडा होने दें, बाद में 2-3 गण्टे के लिए refrigerator में रखें और बाद में ठंडी ठंडी खीर परोसें।

सुझाव :-
- खीर बनाने के लिए fresh और full cream milk का इस्तेमाल करें, इससे खीर अच्छी बनती है।
- खीर को बनाकर कुछ देर रखने के बाद यह बहुत गाढ़ी हो जाती है, अगर आपको इतनी ज्यादा गाढ़ी पसंद न हो तो आप इसमें थोड़ा सा दूध मिला सकते हैं।
- Sewaiyan kheer आप अपनी जरूरियात के हिसाब से थोड़ी ज्यादा बनाकर 1 याँ 2 दिन के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।

Thank you so much for visiting our recipe blog.
# Your reviews are heartily invited.
Leave a Reply