Summer Drink / निम्बू पानी कैसे बनाए , लू से बचने के लिए आजमाए निम्बू शिकंजी की रेसिपी
गरमी का मौसम आते ही निम्बू पानी की डिमांड बढ़ जाती है। भारत में गर्मी के दिनों में नींबू पानी का सेवन खूब किया जाता है, गरमी में नींबू पानी पीने से शरीर में एनर्जी आती है।
About this recipe
गर्मियों में तेज धूप हो और कहीं बहार से थके हारे आए हो या फिर रसोई में 25 से 30 मिनट में काम करने के बाद अगर एक गिलास नींबू पानी मिल जाए तो शरीर में फिर से काफी एनर्जी मिल जाती है। भारत में गर्मी के मौसम में नींबू पानी खूब पीया जाता है। नींबू पानी बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है नींबू में कुछ मसाले और ठंडा पानी डालकर इसे बनाया जाता है। उत्तर भारत में नींबू पानी को शिकंजी और लेमनोड के नाम से भी जाना जाता है। यहां में आपको सरल नींबू पानी बनाने की रेसिपी बताने जा रही हू जिन्हें आप इस बार गर्मी के मौसम में ट्राई कर सकते हैं।
नींबू पानी के फायदे / शिकंजी: गरमी के मौसम में नींबू पानी पीने के बाद हम बहुत ही रिफ्रेशिंग फील करते हैं। गर्मी को दूर करने के अलावा नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, इसके अलावा यह स्किन को ग्लोलिंग करने में भी मदद करता है। अगर गरमी के दिनों में आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते है, तो आपको इस सरल रेसिपी को जरूर ट्राइ करना चाहिए। इस आर्टिकल में निम्बू पानी बनाने का सबसे आसान तरीका बताया गया है। आप चाहे तो इस आसान तरीके से नींबू पानी बना सकते हैं।
नींबू पानी को कैसे पीएं / निम्बू शिकंजी: अगर हम सुबह नींबू पानी का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर से टॉक्सिन तो बाहर निकलते ही हैं साथ ही हम पूरा दिन तरोताजा भी महसूस करते हैं। आप चाहे तो गर्मी में बाहर निकलते वक्त भी अपने साथ एक बोतल नींबू पानी की रख सकते हैं, पर इसका इस्तेमाल जितना जल्दी हो सके कर लें, निम्बू पानी हमेशा फ्रेश ही पीना चाहिए।
नींबू पानी की इस सिंपल लेकिन स्पेशल रेसिपी के लिए आपको केवल मुख्य तीन चीजों की जरूरत होगी,

इन तीन तरह की साधारण सी सामग्रियों के साथ कुछ ही मिनटों में एक ऐसा लेमन वाटर तैयार हो जाएगा जो हमें कड़ी धूप में तरोताजा रखेगा।

Table of contents
- About this recipe
- Table of contents
- Summary of the recipe
- EQUIPMENTS USED :-
- Ingredients required for making Nimbu pani (आवश्यक सामग्री)
- Instruction of Nimbu Sharbat
- How to make Simple Lemon Water at Home – step by step with pictures ( निम्बू पानी बनाने की विधि – विस्तृत फ़ोटो के साथ)
- सुझाव
- This recipe in video
- ★★ If you like this recipe, you can also try other recipes such as :-
Summary of the recipe
● CUISINE :- INDIAN
● COURSE :- BEVERAGE, REFRESHING DRINK, SUMMER SPECIAL RECIPE ● KEYWORD :- HOW TO MAKE LEMON WATER AT HOME / NIMBU PANI / NIMBU SHIKANJI
● DIET :- VEGETARIAN / SUMMER DIET PLAN
● PREPRATION TIME :- 2 MINUTES
● MAKING TIME :- 3 MINUTES
● TOTAL TIME :- 5 MINUTES
● SERVINGS :- 🍴 2 MEMBER 🍴
● SERVING TEMPERATURE :- CHILD
● TASTE :- SWEET & SOUR
● RECIPE YIELD :- 10 MINUTES
● AUTHOR :- MEENA MANWANI
● SERVING IDEAS :- This Lemon water goes well for healthy beverage in Summer.
EQUIPMENTS USED :-
● SERVING GLASS
● JUG
● SPOON
Ingredients required for making Nimbu pani (आवश्यक सामग्री)
1. निम्बू – 1
2. चीनी – 1 tbsp
3. नमक – 1/4 tsp
4. सादा पानी – 1/4 कप
5. ठंडा पानी – 300 ml

Instruction of Nimbu Sharbat
1. जायकेदार और सिम्पल निम्बू पानी तैयार करने के लिए, सबसे पहले एक जग लें।
2. जग में 1 tbsp चीनी और 1/4 tsp नमक डालें।
3. अब 1/4 कप पानी डालें। (इस स्टेप पे ठंडा पानी का इस्तेमाल न करें, क्यूँकी ठंडे पानी में चीनी आसानी से पिघलती नहीं है, ठंडे पानी में चीनी को पिघलने में टाइम ज्यादा लगता है।)
4. अब इसे एक चमच्च से लगातार चलाते हुए तब तक मिक्स करें कि जब तक चीनी पानी में अच्छी तरह घुल न जाएं।
5. जैसे ही चीनी पानी में अच्छी तरह घूल जाए 1 निम्बू को इसमें निचोड़ दीजिए।
6. अब इसमें 1.5 ग्लास ठंडा पानी डाल दें।
7. इसे फिर से एक बार अच्छी तरह मिला दें।
8. सर्व करने के लिए निम्बू पानी तैयार है इसे तुरंत ही सर्व करें।
How to make Simple Lemon Water at Home – step by step with pictures ( निम्बू पानी बनाने की विधि – विस्तृत फ़ोटो के साथ)
1. जायकेदार और सिम्पल निम्बू पानी तैयार करने के लिए, सबसे पहले एक जग लें।

2. जग में 1 tbsp चीनी और 1/4 tsp नमक डालें।


3. अब 1/4 कप पानी डालें। (इस स्टेप पे ठंडा पानी का इस्तेमाल न करें, क्यूँकी ठंडे पानी में चीनी आसानी से पिगल्ती नहीं है, ठंडे पानी में चीनी को पिघलने में टाइम ज्यादा लगता है।)


4. अब इसे एक चमच्च से लगातार चलाते हुए तब तक मिक्स करें कि जब तक चीनी पानी में अच्छी तरह घुल न जाएं।

5. जैसे ही चीनी पानी में अच्छी तरह घूल जाए 1 निम्बू को बीचों-बीच काट लें और निम्बू के रस को निचोड़कर इसमें डाल दीजिए।




6. अब इसमें 1.5 ग्लास ठंडा पानी डाल दें।

7. इसे फिर से एक बार अच्छी तरह मिला दें।

8. सर्व करने के लिए निम्बू पानी तैयार है इसे तुरंत ही सर्व करें।


सुझाव
● निम्बू पानी बनाने के लिए हमेशा वही नींबू खरीदे जो की पके हुए , चमीकेले और पीले रंग के हो और जिनकी त्वचा पतली हो अगर निम्बू हरे और मोटी त्वचा वाले हो तो उनमें अधिक रस नहीं होता।
● इस रेसिपी में मैंने साबुत चीनी का उपयोग किया है , आप चे तो पीसी हुई चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते है वह बहोत ही जल्दी घुल जाती है।
● अगर आप इसे ठंडा नहीं पीना चाहते तो आप सिर्फ नॉर्मल पानी का इस्तेमाल कर सकते है।
● निम्बू पानी जब पीना हो तभी बनाकर तुरंत सर्व करें, आप चाहे तो पानी में चीनी को पहले ही घोलकर रख दें, पर निम्बू को सर्व करते टाइम ही निचोड़ें।

This recipe in video
★★ If you like this recipe, you can also try other recipes such as :-
Row mango pickle recipe for one year/




Pineapple juice recipe-how-to-cut-pineapple-in-easy-way/




Mango-milk-shake-aam-ka-juice/


★ Thank you so much for reading & visiting our recipe blog!
★ PLEASE WRITE YOUR OPINION! YOUR REVIEWS ARE HEARTILY INVITED.

You can also try other recipes at meenamanwani.com & https://www.youtube.com/@meenamanwanicookingtutorial.


Leave a comment